logo

नदी में पानी की जगह बहने लगा दूध, जानिए! कहां हुई ये हैरान करने वाली घटना

नदी में पानी की जगह बहने लगा दूध, जानिए! कहां हुई ये हैरान करने वाली घटना
द फॉलोअप टीम, नयी दिल्ली: 

क्या होगा यदि अचानक आपको पता चले कि नदी में पानी की जगह दूध बह रहा है। आप सोचेंगे ऐसा केवल रहस्यों से भरी कहानियों में हो सकता है। किसी फिल्म में ही ऐसी घटना हो सकती है। लेकिन नहीं, ये सच्ची घटना है। एक नदी में अचानक पानी की जगह दूध बहने लगा। ये कोई चमत्कार नहीं है बल्कि ये सच्ची घटना है। ये हैरतअंगेज वाकया हुआ है यूनाइटेड किंगडम में। 

वेल्स शहर के दुलाइस नदी की घटना
ये पूरा वाकया यूनाइटेड किंगडम स्थित एक शहर वेल्स की है। वेल्स में बहने वाली दुलाइस नदी में दो दिन पहले अचानक पानी की जगह दूध बहने लगा। लोगों ने देखा कि पूरी नदी सफेद हो गयी है। चारों तरफ दूध ही दूध है। कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे थे तो कुछ लोगों ने इस दूध को इकट्ठा करने का सोचा। सैकड़ों की भीड़ बर्तन और बाल्टी लेकर नदी की तरफ दौड़ी। लोग दूध इकट्ठा करने लगे। हालांकि, लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि नदी का पानी अचानक दूध में कैसे बदल गया। 

संस्था ने पदार्थ के दूध होने की पुष्टि की
नेचुरल रिर्सोर्सेज वेल्स ने इस बात की पुष्टि की कि बह रहा सफेद पदार्थ दूध ही है लेकिन उसने इसकी गुणवत्ता के बारे में कुछ नहीं कहा। सवाल था कि नदी का पानी दूध में कैसे तब्दील हो गया। इस बात की जांच शुरू की गयी। कुछ ही देर में दुलाइस नदी के पानी का दूध में बदल जाने का रहस्य मालूम चला। दरअसल, नदी के पास दूध से भरा विशाल टैंकर पलट गया था। टैंकर पलटने से उसमें रखा सारा दूध दुलाइस नदी के पानी में मिल गया और बहने लगा। 

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल वीडियो
वेल्स शहर की दुलाइस नदी का ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शुरुआत में कई लोग इसे चमत्कार बता रहे थे। कई लोगों का कहना था कि किसी कैमिकल की रिसाव की वजह से ऐसा हो रहा है। वीडियो देखने के बाद सैकड़ों की भीड़ दुलाइस नदी के किनारे जमा हो गयी। कई लोग इसे बर्तन में भरने लगे।