logo

भावुक होकर इस महिला ने क्‍यों कह दिया कि बन्ना जैसा भाई ईश्वर सबको दे

10177news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
कांग्रेस महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उषा यादव ने कहा है कि बन्ना जैसा भाई ईश्वर सबको दे। वो रिश्ता निभाने पर विश्वास करते हैं, कार्यकर्ता हो या दोस्त उनके सुख-दुख में हमेशा साथ देते हैं और हर संभव सहयोग करते हैं। भावुक होते हुए संकट की घड़ी में एक भाई ने अपनी बहन की जो मदद की हैं उसके लिए उनका दिल से धन्यवाद करती हूं।वो स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की बात कर रही थीं। 

मामले को जानिये
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा यादव के पति  नागेंद्र सिंह यादव का इलाज टीएमएच में हो रहा है। उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है। यह खबर जब बन्‍ना गुप्‍ता को मिली तो वे तुरंत टीएमएच पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इलाज करने वाले चिकित्सक से स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की और अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उषा उनकी मुँहबोली बहन हैं।

घबराओ मत दीदी आपका भाई इलाज की व्यवस्था करेगा 
बन्‍ना ने बताया गया कि ब्रेन हेमरेज के कारण जी वन में उषा यादव के पति नागेंद्र सिंह यादव को टीएमएच में 24 जून को एडमिट कराया गया है। उन्होंने जब उषा यादव ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही हैं और वे इलाज कराने में सक्षम नहीं है तो मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आप घबराओ मत दीदी आपका भाई बन्ना पूरे इलाज की व्यवस्था करेगा और आपको कोई परेशानी नहीं होगी।