logo

धनबाद : आश्रम में बंधक बनाकर रखा गया है किरण को, मंत्री चंपई सोरेन ने वापसी के लिए किया ट्वीट

6970d4f3-8dde-4a22-bc9d-59cee64fcf95.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबाद:

इन दिनों धनबाद से धर्म अध्यात्म के नाम पर गांव की लड़कियों के अपहरण के कई मामले सामने आये हैं। इन मामलों में किसी संस्था के केंद्र में लड़कियों को बंधक बनाकर रखा जा रहा है। तोपचांची थाना क्षेत्र से ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां 23 वर्षीय एक युवती को दिल्ली अपहरण कर ले जाया गया। युवती से मिलने गये उनके परिजनों को बात तक नहीं करने दिया गया। परिजन अपने घर तोपचांची लौटे हैं और पुलिस से अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। 


27 दिसंबर से गायब है
बताया जाता है कि 23 वर्षीय किरण कुमारी को रतनपुर निवासी राजकुमार महतो और उसकी पत्नी सावित्री देवी टीकाकरण के नाम पर बहला फुसलाकर 27 दिसंबर को कहीं लेकर चले थे। शाम तक किरण घर नहीं पहुंची तो परिवार परेशान होने लगे काफी खोजबीन करने लगे लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने जब राजकुमार महतो से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उनकी किरण आध्यात्मिक हो गई है और दिल्ली मे है। परिजन राजकुमार महतो के साथ दिल्ली गए तो बेटी की स्थिति देखकर सन्न रह गए। उसे बंधक बनाकर रखा गया था। तोपचांची पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।

मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
झारखंड सरकार के मंत्री चम्पई सोरेन ने भी इस मामले में  ट्वीट किया है। उन्होंने युवती को वापस लाने का निर्देश दिया है। बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। युवती को वापस लाने के लिये पुलिस की एक टीम दिल्ली भी रवाना हो गयी है। 


लड़कियों का यौन शोषण होता है 
इस संस्था के प्रमुख का नाम वीरेंद्र दीक्षित है। दिल्ली के रोहिणी स्थित आश्रम में लड़कियों बंधक बनाकर यौन शोषण करने वाले स्वयंभू बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के नाम पर इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही है। पुलिस को शक है कि 79 वर्षीय बाबा अभी नेपाल में छिपा है। पुलिस ने उसके ऊपर पांच लाख का इनाम भी घोषित किया है।