logo

UP Election : योगी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी दिया इस्तीफा, भाजपा छोड़ने वालों की लगी क़तार

saini.jpg

द फॉलोअप टीम, लखनऊ:
चुनाव की घोषणा होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में सियासी भगदड़ मची हुई है। पहले योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद और पार्टी सदस्यता  से इस्तीफा दिया। उसके बाद कल दूसरे मंत्री दारा सिंह ने भाजपा छोड़ी और आज यूपी के एक और मंत्री डॉ.धर्म सिंह सैनी ने त्यागपत्र दे दिया है। बता दें कि मौर्य के बाद कानपुर देहात से भाजपा विधायक भगवती सिंह सागर, बांदा के तिंदवारी से भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति और शाहजहांपुर से तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा भी भाजपा का दामन छोड़ चुके हैं। सियासी गलियारे की खबर को यदि सच माना जाए तो भाजपा के और विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। इनमें ममतेश शाक्य, धर्मेन्द्र शाक्य ओर नीरज मौर्य का नाम चल रहा है। खबर है कि लखीमपुर से बीजेपी विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, औरया से बिधूना विधायक विनय शाक्य और शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा  ने भी सपा ज्वाइन कर लिया है। भाजपा में चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही इस्तीफे का दौर तेज हो गया है।

 

 

सपा में जाने की तैयारी

स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी का दामन थाम लेने की खबर है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। लेकिन उन्होंने सपा में शामिल होने की पुष्टि नहीं की। हालांकि भाजपा छोड़ने वाले ज्यादातर नेता सपा ही ज्वाइन कर रहे हैं। धर्म सिंह सैनी ने भी समाजवादी पार्टी में जाने के संकेत भी दिए हैं।

भाजपा में भी आ रहे नेता

सपा विधायक हरिओम यादव भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ सहारनपुर जनपद के बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी और सपा के पूर्व विधायक धर्मपाल यादव के भी भाजपा का दामन थाम लेने की सूचना है।