logo

रांची जिले के प्रभारी मंत्री बने जगरनाथ महतो, जानिये किस मंत्री काेे कहां का मिला प्रभार

5652news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। मंत्री जगरन्नाथ महतो को रांची जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। जबकि खूंटी, सिमडेगा, गुमला का भार रामेश्वर उरांव को सौंपा गया है। दुमका, देवघर और जामताड़ा के प्रभारी मंत्री चंम्पई सोरेन को बनाया गया है। 


किसको कहां की मिली जिम्‍मेदारी
साहेबगंज, गोड्डा और बोकारो जिला का प्रभारी मंत्री अलमगीर आलम को बनाया गया है। जोबा मांझी को पाकुड़, पलामू औऱ लातेहार का प्रभार मिला है। वहीं रामगढ़, लोहरदगा और हजारीबाग के प्रभारी मंत्री सत्यानन्द भोक्ता को बनाया गया है।बन्ना गुप्ता को धनबाद, सरायकेला- खरसावां का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। बादल पत्रलेख को गढ़वा , पश्चिमी सिंहभूम का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। मिथिलेश ठाकुर को पूर्वी सिंहभूम और गिरिडीह का जिम्मा मिला है। वहीं विधायक बनने का चाह रखने वाले मंत्री हफीजुल हसन को चतरा और कोडरमा का जिम्मा मिला है।