logo

मोदी कैबिनेट से किन-किन मंत्रियों की हो गई विदाई जानिये

10554news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
7 जुलाई की शाम कैबिनेट में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। आज जहां 43 लोग नए मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। वहीँ कई लोगों को विदाई दी जाएगी। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के कुछ नए चेहरों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है। अब तक की अपडेट्स में मोदी कैबिनेट से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन,केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम मंत्री संतोष गंगवार,  टेक्नॉलोजी राज्यमंत्री संजय धोत्रे, जलशक्ति मंत्रालय रतनलाल कटारिया की विदाई हो गयी। वहीँ केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा और बाबुल सुप्रीय, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने भी इस्तीफा दे दिया है।  इधर पश्चिम बंगाल से सांसद देबोश्री चौधरी की भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से विदाई हो गयी। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के कुछ नए चेहरों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा 
कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याण मार्ग पर बीजेपी सांसदों से मुलाकात हुई।  आइये एक झलक में देखते है किसने किसने इस्तीफा दे दिया। डॉक्टर हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार, संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा,रतन लाल कटारिया,प्रताप सारंगी,देबोश्री चौधरी,थावरचंद गहलोत


बाबुल सुप्रियो ने फेसबुक पर किया पोस्ट 
बाबुल सुप्रियों ने अपने इस्तीफे के बाद फेसबुक पर  पोस्ट का लिखा,हां, जब धुआं होता है तो कहीं आग जरूर लगी होती है. मैं मीडिया के मेरे उन दोस्तों के फोन कॉल नहीं ले पा रहा हूं जो मेरी परवाह करते हैं, इसलिए मैं इसे खुद बताता हूं। हां, मैंने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है !!  मैं माननीय प्रधान मंत्री जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे अपने मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में देश की सेवा करने का सौभाग्य दिया।  मुझे बेहद खुशी है कि मैं आज बिना किसी भ्रष्टाचार के आरोपों के अपने निर्वाचन क्षेत्र की पूरी ताकत से सेवा कर रहा हूं। आसनसोल ने मुझे एक बार फिर से 2019 में ट्रिपल मार्जिन के साथ सांसद के रूप में वोट दिया.मेरे उन सहयोगियों को मेरी शुभकामनाएं, जिनके नाम मैं नहीं बता सकता, लेकिन अब तक सभी जानते हैं जो बंगाल के माननीय मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मैं निश्चित रूप से अपने लिए दुखी हूं, लेकिन उनके लिए बहुत खुश हूं. उन सभी को अधिक शक्ति।