logo

जुमा-जुमा 1 साल हुआ है मंत्री बने, हम पांच साल रहे हैं...ठंड रखिये! सदन में क्यों भड़क गये अमर बाउरी

6597news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र जारी है। शुक्रवार को सदन में चर्चा के दौरान विधायक अमर बाउरी और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बीच गहमा-गहमी दिखी। अमर बाउरी ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर से कहा कि आपको जुमा-जुमा एक साल हुआ है मंत्री बने। हम पांच साल रहे हैं। ठंड रखिये। ज्यादा अच्छा रहेगा। उत्तेजना ठीक नहीं है। हमलोग डरने वाले नहीं है। दरअसल अमर बाउरी ने सदन में कानून व्यवस्था का सवाल उठाया था। 

धमकाइये नहीं हम डरने वाले नहीं हैं! 
दरअसल, शुक्रवार को सदन में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं गृह कारा विभाग के अनुदान मांग पर लाये गए कटौती प्रस्ताव के समर्थन में बोलने के लिये विधायक अमर बाउरी खड़े हुये। अमर बाउरी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। अमर बाउरी सदन में दो दिन पहले बालू पर सरकार की तरफ से दिये गए जवाब के कुछ बातों से सरकार को कानून व्यवस्था का हाल बता रहे थे। इसी पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर उठकर बोलने लगे। इस बीच मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उन्हें टोका। इस टोका-टाकी से नाराज अमर बाउरी ने कहा कि आप धमकाइये नहीं। विपक्ष डरेगा नहीं। 

बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान करते हैं! 
अमर बाउरी ने कहा कि सवाल पूछने पर राज्य सरकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान करती है। हमारे कार्यकर्ताओं को तंग किया जा रहा है। यह सही नहीं है। अमर बाउरी ने कहा कि सरकार के इस रवैये का पदाधिकारी फायदा उठा रहे हैं। सही नहीं है। सरकार को विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए। परेशान करने की नीति बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।