logo

वेल्लोर में इलाजरत सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा से मिले विधायक बंधु तिर्की

5185news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
विधायक बंधु तिर्की ने वेल्लोर के सीएमसी अस्पताल अस्पताल में इलाजरत बंधन तिग्गा से मुलाकात की। बंधन तिग्गा सरना धर्म गुरु हैं, वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें वेल्लोर भेजा गया था। जानकारी मिली कि अब उनकी तबीयत ठीक हैं। 

ये भी पढ़ें.......

बता दें कि बंधु तिर्की दो दिन पहले ही वेल्लोर गए थे। उन्होंने अस्पताल जाकर बंधन तिग्गा से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने झारखंड के परिपेक्ष्य में कई मसलों पर बात भी की। बंधु तिर्की ने कामना की है कि बंधन तिग्गा जल्द ही ठीक हो जाएंगे।