logo

डायनामिक मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन, झारखंड के युवा उनको थोड़ा समय दें: डॉ. इरफान अंसारी

12785news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

जामताड़ा से कांग्रेस पार्टी के विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को कंटकी का दौरा किया। यहां जनता को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि प्रदेश में 18 साल बीजेपी का शासन रहा। भारतीय जनता पार्टी ने यहां सबकुछ बर्बाद कर दिया। नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई। डॉ. अंसारी ने कहा कि हेमंत सरकार तेजी से इस दुरुस्त कर रही है। इरफान अंसारी ने कहा कि हेमंत सरकार जामताड़ा के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। 

चौपट हो चुकी है हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था! 
भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए डॉ. अंसारी ने कहा कि हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। कंटकी में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता मंतोष कुमार और विनोद क्षत्रिय की पहल पर सैकड़ों लोगों ने कांग्रस की सदस्यता भी ली। मौके पर इरफान अंसारी ने कहा कि बीजेपी ने पहले पूरे देश को ठगा और अब उसकी नजर हमारे संसाधनों पर है। डॉ. अंसारी ने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में कई कल-कारखाने बंद हो गए। रोजगार की बात ना करके बीजेपी धर्म की बात करती है। एक बड़ी आबादी बेरोजगार हो चुकी है। विधायक ने स्थानीय लोगों से कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। सबको साथ लेकर चलती है। 

धर्म की राजनीति करती है भारतीय जनता पार्टी! 
विधायक डॉ. अंसारी ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा के लोग गांव में चले आते हैं और धर्म के नाम पर अधर्म की राजनीति करते हैं। खास करके मैं आप सब से कहना चाहता हूं धर्म के आधार पर राजनीतिक दलों का चयन न करें। विकास ही केवल आप का आधार होता है, धर्म नहीं होता। आइए हम सब मिल कर विकास की राह पर जामताड़ा को आगे बढ़ाएं। मुझे आप लोगों सहयोग करें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। युवाओं को आगे लाने के लिए राज्य सरकार दिन रात प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री उन्हें रोजगार से जोड़ने का काम कर रहे हैं। झारखंड के डायनामिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दूरदृष्टि सोच के साथ आगे बढ़ रहे है। हमारे युवा तात्कालिक लाभ की न सोचे सरकार को समय दें।

सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली
विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने सदस्यता लेने वाले सभी लोगों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। छोटन महतो, निताई महतो, धर्मराज महतो, अजय महतो, कंचन महतो, गौर महतो, मनीष महतो, निर्मल महतो, संजय महतो, शक्ति महतो, पोलटू महतो, शिवशंकर महतो, संजू कुमारी, निशा कुमारी, सोनिया कुमारी, अंजली कुमारी, रेखा देवी, आदि सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदयस्ता ली।