logo

विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने छठ घाट में किया श्रमदान, लिया तैयारियों का जायजा

14606news.jpg

द फॉलोअप टीम, जामताड़ा: 

जामताड़ा में भी महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी भी अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व की तैयारियों में जुटे हैं। विधायक डॉ. अंसारी ने शनिवार को व्यक्तिगत रूप से सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमदान के जरिये साफ-सफाई भी की। अपनी निगरानी में सौंदर्यीकरण करवाया। 

जामताड़ा में जारी है छठ पूजा की तैयारी
विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी है। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा जामताड़ा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जायेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी छठ घाटों में श्रद्धालुओं के लिए सुविधा और साफ-सफाई का विशेष निर्देश दिया है। 

विधायक खुद छठ घाट में कर रहे श्रमदान
डॉ. अंसारी ने कहा कि छठ व्रतियो को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े और उनको तमाम जरूरी सुविधाएं मिले इसका इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर रहा हूं। जहां कहीं कमी नजर आती है समितियों को जरूरी निर्देश दे रहा हूं। व्यक्तिगत रूप से भी श्रमदान कर रहा हूं।