logo

जमशेदपुर में आतंकी हमला, NSG और ATS ने दिखाई अपनी ताकत - 'मॉक ड्रिल'

14456news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:

जमशेदपुर के टाटा मोटर्स संयंत्र परिसर के आसपास अचानक हलचल तेज हो गई। काले रंग के वर्दी और बन्दूक धारी टाटा मोटर्स के चारो तरफ से घेर लिए. आसपास के लोग सकते में पड़ गए कि आखिर मामला क्या है और हो क्या रहा है. क्या सचमुच आतंकियों ने टाटा मोटर्स पर हमला कर दिया। लोग कुछ सोच - समझ पाते उससे पहले एनएसजी और एटीएस के बंदूक धारी टाटा मोटर्स के अंदर प्रवेश कर गए।

 

 

क्या था मामला 

दरअसल आईजी अभियान के निर्देश पर टाटा मोटर संयंत्र परिसर जमशेदपुर में ATS एसपी के नेतृत्व में एनएसजी और एटीएस एवं जमशेदपुर पुलिस का संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास आयोजित किया गया था। यह संयुक्त अभ्यास किसी भी संभावित आतंकी हमले से निबटने एवं पुलिस बल  को दक्ष बनाने के मद्देनजर किया गया। इस अभ्यास में जमशेदपुर  पुलिस एवं झारखंड जगुआर के पुलिसकर्मी भी सक्रिय रूप से शामिल थे। इस अवसर पर जमशेदपुर के सिटी एसपी अन्य पदाधिकारियों के साथ उपस्थित थे।