logo

कल ‘गर्लफ्रेंड’ मांगा था! अब पीएम मोदी से ‘ब्वॉयफ्रेंड’ दिलाने की उठी मांग, जानिए पूरा मामला

5515news.jpg
द फॉलोअप टीम : 
सोशल मीडिया में बीते 3 दिन से अजीब सी हलचल है। लोग 21 फरवरी को रोजगार मांग रहे थे, 22 फरवरी को गर्लफ्रेंड मांगने लगे और अब ट्विटर पर हैशटेग चलाकर ब्वॉयफ्रेंड की मांग की जा रही है। जी हां, मंगलवार को सुबह से ट्विटर पर मोदी बॉयफ्रेंड दो हैशटेग ट्रेंड कर रहा है। हजारों की संख्या में लोग इस हैशटेग के साथ ट्वीट और मीम्स शेयर करने लगे हैं। ट्विटर का ये नया हैशटेग लोगों को हैरान कर रहा है। 



मोदी है तो मुमकिन है कर रहा ट्रेंड
बता दें कि ट्विटर पर हैशटेग मोदी ब्वॉयफ्रेंड दो में लोग अब तक तकरीबन 28 हजार ट्वीट किये जा चुके हैं। लोग धड़ल्ले से इस हैशटेग के जरिये मीम्स, जोक्स और ओपिनियन शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही ट्विटर पर मोदी है तो मुमकिन है हैशटेग भी टॉप ट्रेंडिंग में शामिल है। इसमें भी लोग मोदी गर्लफ्रेंड दो और मोदी ब्वॉयफ्रेंड दो हैशटेग के आधार पर ट्वीट कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मोदी है तो मुमकिन है हैशटेग पर 8 हजार से ज्यादा ट्वीट किये जा चुके थे। इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है। 



मजाक या फिर आईटी सेल की साजिश
जानकारी के मुताबिक बीते 21 और 22 फरवरी को ट्विटर पर मोदी रोजगार दो और बहाली नहीं बहाना चाहिये हैशटेग ट्रेंड कर रहा था। इसमें लाखों की संख्या में यूजर्स ने ट्वीट किया। लोगों ने कई सारे ओपिनियिन शेयर किये। बताया कि किन-किन सेक्टरों में कितने पदों पर वैकेंसी खाली है। ये भी बताया कि कितनी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आये हैं। परिणाम आये हैं तो बहाली नहीं की गई है। साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में मीम्स भी शेयर किये किये। 



इसके साथ ही 22 फरवरी को दिनभर मोदी गर्लफ्रेंड दो हैशटेग ट्रेंड करने लगा। किसी ने इसे मजाक करार दिया तो किसी ने कहा कि ये बीजेपी आईटी सेल की करामात है। हालांकि सच क्या है, कोई नहीं जानता।