logo

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, सितंबर से मिलेगी बंपर सैलरी

10805news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

केंद्र सरकार से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट ने अपने फैसले में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 11 फीसदी का इजाफा कर दिया है। इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया है। यह फैसला प्रधानमंत्री के आवास पर हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ली गई। यहां महंगाई भत्ते में इजाफे पर मुहर लग गई। बता दें कि कोरोना की वजह से महंगाई भत्ते की बढोत्तरी पर रोक थी। पिछले साल कोरोना के कारण सरकार ने महंगाई भत्ते की दो किस्तों को जारी करने पर रोक लगा दी गयी थी। आज इस रोक को हटा लिया गया है। 



पुरानी दर से ही मिल रहा था डीए 
जनवरी 2020 के लिए डीए में 4 फीसदी बढ़ाई गई थी। इसके बाद जून 2020 में 3 फीसदी डीए बढ़ी थी। लेकिन फिर भी कर्मचारियों को पुरानी  दर से ही डीए मिल रहा था  लेकिन अब कर्मचारियों को सरकार ने सौगात दे दी है। डीए बढ़ने से सैलरी में इजाफा होगा। कर्मचारियों का डीए एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 से बकाया था। 



सितंबर से मिलेगा फायदा 
बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए की तीन किस्तें आनी बाकी थीं।  कोरोना संकट के दौरान सरकार की ओर से डीए पर रोक लगा दी थी। सितंबर से बंपर सैलरी आने की उम्मीद है। कोरोना के कारण सर्कार ने 1 जनवरी, 2020 से डीए को रोक दिया गया था। बाद में इसे 1 जुलाई, 2021तक रोका गया लेकिन अब जब डीए को लेकर केंद्रीय कैबिनेट में कुछ फैसला हुआ है, तब सितंबर से कर्मचारियों को इसका लाभ फिर से मिल सकता है।