logo

India Corona Update: 74.14 फीसदी संक्रमित मरीज केवल 10 राज्यों से, पिछले 24 घंटे में 2,767 लोगों की मौत

7734news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

भारत में कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रही है। लगातार चौथे दिन देश में 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आये। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 3 लाख 49 हजार 691 मरीज मिले। इस बीच 2 हजार 767 लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के 74.14 फीसदी मामले केवल दस राज्यों में मिले हैं। 

केवल 10 राज्यों से सर्वाधिक संक्रमित
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। भारत में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 1 करोड़ 69 लाख 60 हजार 172 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच 1 करोड़ 40 लाख 85 हजार 110 लोगों ने कोरोना को मात दी। 1 लाख 92 हजार 311 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 26 लाख 82 हजार 751 है। 

महाराष्ट्र सर्वाधिक प्रभावित राज्य है
महाराष्ट्र सर्वाधिक प्रभावित राज्य है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 67 हजार 160 मरीज मिले। इस बीच 676 लोगों की मौत हो गयी। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 24 हजार मरीज मिले। 357 लोगों की मौत हो गयी। मध्य प्रदेश में 12 हजार 918 मरीज मिले। 104 मरीजों की मौत हो गयी। झारखंड में 5 हजार 741 मरीज मिले। 63 लोगों की मौत हो गयी। गुजरात में 14 हजार 97 मरीज मिले। पश्चिम बंगाल में 14 हजार 281 मरीज मिले। 

भारत में जारी है वैक्सीनेशन प्रोग्राम
इस बीच भारत में वैक्सीनेशन भी जारी है। हैदराबाद स्थित फार्मा कंपनी भारत बायोटैक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित वैक्सीन कोविशील्ड नागरिकों को लगाया जा रहा है। रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी और जायडस कैडिला की वैक्सीन को भी भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। अब तक 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है।