logo

सुबह बारिश ने बनाया मौसम सुहाना, दोपहर में निकली हल्‍की धूप

6334news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड की राजधानी रांची समेत अधिकांश जिलों में सुबह जगह-जगह बारिश हुई। कहीं तो तेज वहीं कहीं-कहीं छिटपुट। जिसने मौसम सुहाना बनाया। इस बदले मिजाज का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। क्योंकि इधर कुछ दिनों से सूरज बाबा की गर्म मिजाजी से लोग परेशान थे। बारिश के अलावा तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी कहीं-कहीं से सूचना मिली है। 

इन जिलों में बढ़ी ठंड
राज्य के गुमला, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, धनबाद और रामगढ़ आदि जिलों में ठंड महसूस की जा रही है। 

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानिक 
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अभिषेक आनंद का कहना है कि मध्य प्रदेश और केरला में बने साइक्लोनिक सिस्टम का प्रभाव झारखंड में भी हुआ है। इसका असर एक दो दिनों तक रह सकता है। वज्रपात की भी आशंका है।