logo

काला जादू के चक्कर में मां ने उजाड़ी अपनी कोख, 6 माह की बच्ची को मार डाला

7447news.jpg
द फॉलोअप टीम, हैदराबाद : 

सूर्यापेट जिले में एक महिला ने अपनी छह महीने की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला काले जादू में विश्वास रखती है। जानकारी के मुताबिक महिला ने किसी फर्जी बाबा के बहकावे में आकर ऐसा कदम उठाया।

खुद ही दी जानकारी
हत्या के बाद महिला ने आस-पास के लोगों को इस बात की जानकारी दी। जिस समय यह घटना हुई उस समय महिला का पति घर पर नहीं था। स्थानीय लोगों ने कहा महिला का मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और महिला को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।