logo

जुड़वा बच्चों की मां ने किया सुसाइड, शव के साथ खेलते रहे मासूम

7360news.jpg
द फॉलोअप टीम, बोकारो:

बोकारो जिला के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतिका की पहचान पुनिता देवी के रूप में की गई है। महिला अपने पति, सास और दो बच्चों के साथ रहती थी। पति सूरज प्रकाश रेलवे स्टेशन में ग्रुप डी का कर्मचारी है। 

जानकारी के मुताबिक सूरज नाईट ड्यूटी पर था। सुबह जब घर पहुंचा तो देखा बच्चे अपनी मां के शव के साथ खेल रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ड्यूटी से लौटकर पति ने देखा शव
पति का कहना है कि वो जब रात में जब ड्यूटी पर गए थे उसी बीच पुनिता ने घर में आत्महत्या की होगी। महिला की सास को भी इस घटना की जानकारी नहीं थी। वो सुबह टहलने चली गई थी। जब पुनिता का पति घर वापस लौटा तो बंद कमरे से बच्चों के रोने की आवाज आई। जब सूरज ने जब दरवाजा खोला तो देखकर हैरान हो गया। 

मंजर देख सबकी आंखें नम हो गयी
बच्चों को देखकर सभी की आंखें नम हो गयी। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सेक्टर 6 थाना के एसआई विक्रांत मुंडा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।