logo

बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सांसद तारिक अनवर, व्यक्ति के कंधे पर दिखे सवार; वायरल हो रहा वीडियो

tariq.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से एक विडियो वायरल हो रहा है, जो कि बिहार के कटिहार जिले के कांग्रेस सांसद तारिक अनवर से जुड़ा मामला है। इस विडियो के वायरल होते ही तारिक अनवर अब विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, सांसद तारिक अनवर बाढ़ का जायजा लेने के लिए बरारी और मनिहारी विधानसभा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे थे। इस दौरान वे पीड़ितों के कंधे पर सवार दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद इस पर अब खूब बातें बनाई जा रही है। 
जायजा लेने के दौरान सांसद तारिक अनवर के साथ उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पहले तो ट्रैक्टर के जरिये कुछ इलाकों का निरीक्षण किया। लेकिन, एक जगह ऐसा भी आया जहां उन्हें पैदल चलने की जरूरत पड़ गई। निरीक्षण के दौरान सांसद कीचड़-पानी देखकर व्यक्ति के कंधे पर चढ़ गए। इस पूरे वाकये को किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर उपलोड कर दिया जिसके बाद यह विडियो वायरल हो गया।

वीडियो के वायरल होते ही सांसद तारिक अनवर विवादों के बीच घिर गए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि निरीक्षण के दौरान सांसद कैसे एक व्यक्ति के कंधे पर चढ़े हुए हैं। वह व्यक्ति सांसद को कीचड़ और पानी भरे रास्तों से पार करा है। इसके साथ ही कुछ अन्य लोग सांसद को पीछे से पकड़े हुए हैं, ताकि सांसद गिर ना जाएं। इस विडियो पर लोगों के अलग अलग कमेंट्स भी आ रहे हैं ।

 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news bihar politics bihar election bihar flood MP tariq anwar