logo

धोनी के पास है दुनिया का सबसे महंगा बल्ला, जानिए! कितनी है माही के बैट की कीमत

11961news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों लेकिन उनका जलवा आज भी कायम हैं। पूर्व कप्तान सोशल मीडिया में एक्टिव भी नहीं रहते। मीडिया के साथ मुखाबित भी नहीं होते, बावजूद इसके लोग उनके बारे में सारी खबर रखते हैं। लोगों की दिलचस्पी हमेशा इस बात में रहती है कि कि धोनी इस वक्त क्या कर रहे हैं। संन्यास के बाद भी धोनी की कमाई कितनी है। धोनी ने कौन सा विज्ञापन किया या कहां घूमने गए थे। 

 

धोनी का बल्ला दुनिया में सबसे महंगा
अब धोनी के बारे में नई और ताजा जानकारी सामने आई है। दरअसल, बहुत कम लोग ये जानते हैं कि धोनी दुनिया का सबसे महंगा बल्ला इस्तेमाल करते हैं। धोनी जिसे बल्ले से खेलते हैं उसकी कीमत तकरोड़ों में है। कहा जाता है कि ये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। यदि आपको याद हो तो 2011 का विश्व का टीम इंडिया ने धोनी के छक्के से जीता था। कहा जाता है कि जिस बल्ले से धोनी ने लॉंग ऑन पर वो छक्का लगाया था वो इतिहास का सबसे महंगा बल्ला था। 

 

इतने रुपये में नीलाम हुआ था माही का बल्ला
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स और स्त्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक धोनी ने जिस बल्ले से छक्का लगाया था उसे ग्लोबल शेयर एंड सिक्योरिटी लिमिटेड नाम की कंपनी ने 1 लाख 61 हजार 295 डॉर यानी 1 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था। कैप्टेन कूल धोनी ने इसी बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ विजयी छक्का लगाया था। गौरतलब है कि इंग्लिश विलो पेड़ की लकड़ी से बने बल्ले की डिमांड सबसे ज्यादा होता है। इस लकड़ी से बने बल्ले की कीमत औसतन 4 हजार रुपये से 8 हजार रुपये तक होती है। विलो लकड़ी से बना सबसे महंगा बल्ला ग्रे निकोल्स लीजेंड का है जिसकी कीमत तकरीबन 98 हजार रुपये है। थोड़ी जानकारी धोनी के वर्क फ्रंट की बात करते हैं। 

 

आईपीएल में कप्तानी करते नजर आएंगे धोनी
गौरतलब है कि एमएस धोनी भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों लेकिन वे इंडियन प्रीमियर लीग में सीएसके फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आएंगे। इस वक्त धोनी यूएई में आईपीएल के 14वें संस्करण के दूसरे चरण की तैयारियों में लगे हैं। टीम का पिछला सीजन अच्छा नहीं बीता था लेकिन इस सीजन टीम अंक-तालिका में पहले स्थान पर है।