logo

मुस्लिम परिवार ने अपने नवजात बच्चे का नाम स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नाम पर रखा, जानिए क्यों

7066news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
रांची में जन्मे एक बच्चे का नाम राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम पर रखा गया है। दिलचस्प बात है कि बच्चा मुस्लिम परिवार में पैदा हुआ है। लेकिन फिर भी माता-पिता ने तय किया है कि वे अपने बच्चे का नाम बन्ना ही रखेंगे। यह दंपति रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पति मोहम्मद इब्राहिम और पत्नी का नाम सबा परवीन है। उन्होंने अपने बेटे का नाम बन्ना रखने के फैसला किया है क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी काफी मदद की है। 

रिम्स में बच्चे के इलाज में स्वास्थ्य मंत्री ने की मदद 
जानकारी मिली कि सबा ने कुछ दिन पहले ही रांची के सदर अस्पताल में अपने बेटे को जन्म दिया। लेकिन जन्म के बाद बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और वह रो नहीं पा रहा था। बच्चे को सदर से रिम्स रेफर किया गया। रिम्स में भी परिवार का सामना लचर व्यवस्था से हुआ। वे परेशान हो गए और युथ कांग्रेस के महासचिव रोहित सिन्हा से संपर्क किया। रोहित ने स्वास्थ्य मंत्री को इससे अवगत कराया और फिर स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर बच्चे का इलाज हुआ। 

मंत्री के प्रित कृतज्ञ है परिवार 
परिवार के सभी लोग स्वास्थ्य मंत्री के अपनी कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं। उनका कहना है कि मंत्री ने उनकी मदद की यह उनकी उम्मीद से परे है। उनके बेटे को बन्ना गुप्ता की वजह से जिंदगी मिली है, इसलिए वे बेटे का नाम बन्ना ही रखेंगे। परिवार के सभी सदस्य इस बात से बेहद खुश है।