logo

मशहूर सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का निधन, सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी के लिए जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार

7967news.jpg
द फॉलोअप टीम, चेन्नई : 
लोकप्रिय निर्देशक सह सिनेमेटोग्राफर (Director cum cinematographer) केवी आनंद (KV Anand) का शुक्रवार को सुबह 3 बजे कार्डियक अरेस्ट से 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बता दें कि केवी आनंद को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके निधन के बाद एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में शोक की लहर है। सभी को एक सितारा खो देने का ग़म है। 

बना ली थी अपनी अजीम पहचान 
केवी आनंद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1994 में मलयालम फिल्म (Thenmavin Kombath) के साथ एक सिनेमैटोग्राफर के रूप में की थी। एक दशक से अधिक समय तक सिनेमैटोग्राफर के रूप में काम करने के बाद आनंद ने 2005 फिल्म (Kana Kandaen) निर्देशन की शुरुआत की।  इसके साथ ही केवी आनंद के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्हें अयान, को, मत्रराण, अनेगन, कवन और कप्पन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।