logo

शहीद अल्बर्ट एक्का की वीरता पर समूचे देश को गर्व - उत्तम यादव

16539news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
राष्ट्रीय युवा शक्ति की ओर से सोमवार को माँ भारती के वीर सपूत शहीद परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उनकी वीरगाथा को याद किया गया। मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का का जन्म 27 दिसंबर 1942 को झारखंड के गुमला जिले के जारी गांव में हुआ था, अल्बर्ट एक्का ने 1971 के युद्ध में अपनी वीरता और अदम्य साहस का परिचय देते हुए 3 दिसंबर 1971 को अल्बर्ट एक्का शहीद हो गए थे। मरणोपरांत उन्हें देश की सर्वश्रेष्ठ सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। आज शहीद अल्बर्ट एक्का की वीरता पर पूरा देश गर्व करता है।


प्राणों की आहुति देने वाले वीर को हमारा नमन
वहीं मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय उपाध्यक्ष जेपी यादव ने कहा कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपने  अदम्य साहस और वीरता से पाकिस्तान को धूल चटाने वाले, माँ भारती की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित अमर बलिदानी लांसनायक अल्बर्ट एक्का की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन वंदन करता हूँ। आपकी वीरता अमर है और जन्मोजन्म तक अमर रहेगी।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील साहू ,जेपी यादव, सुमन विध, नितेश वर्मा, प्रीति सिन्हा जयसवाल, रंजन माथुर, उमेश कुमार साहू, अभिषेक बंटी यादव,सूरजभान सिंह, गोपी चौरसिया, अमित सोनी, अनीश वर्मा,निखिल गुप्ता, सुप्रिया सिंह, सपन कुमार साहू, विनय सिंह,अजीत सिंह, बबलू वर्मा,गिरीजा शंकर पेड़ीवाल,उत्तम सिंह,चंदा तिवारी, सुप्रिया सिंह, नीतू बजाज, रामकिशोर सिंह, राहुल चौधरी सहित दर्जनों की संख्या में सदस्य उपस्थित थे।