logo

एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या में शामिल नक्सली सुधीर किस्कू गिरफ्तार, 10 लाख का था ईनामी

3649news.jpg
द फॉलोअप टीम, दुमका : 
एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या में शामिल नक्सली सुधीर किस्कू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दस लाख का इनामी नक्सली सुधीर की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने एके-47 और कारबाइन भी बरामद किया है। किस्कू की गिरफ़्तारी गिरिडीह से गिरफ्तार हुए नक्सली प्रशांत मांझी के निशानदेही पर हुई है। हालांकि इन नक्सलियों के गिरफ्तारी की पुलिस के द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।   

काठीकुंड एवं शिकारीपाड़ा से कई हथियार बरामद  
नक्सलियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दुमका जिले के काठीकुंड एवं शिकारीपाड़ा से कई हथियार बरामद किया है। डेटोनेटर और गोलियां भी पुलिस को मिली है। प्रशासन नक्सलियों की गिरफ़्तारी और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।