logo

कुख्यात नक्सली सुखराम गिरफ्तार, पुलिस की मुखबिरी करता था

7614news.jpg
द फॉलोअप टीम, चाईबासा: 

जिले के टोकलो थाना क्षेत्र (Toklo Police Station) में पुलिस ने छापेमारी कर भाकपा माओवादी के जोनल कमेटी मेंबर महाराज प्रमाणिक दस्‍ते के सक्रिय सदस्‍य सुखराम रामाताई उर्फ सुखराम तामडिया को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह कुख्यात नक्सली कई कांडों में फरार चल रहा था। 

पुलिस की मुखबिरी करता था सुखराम
जानकारी के मुताबिक सुखराम महाराज प्रमाणिक, दस्‍ते के सदस्‍यों को राशन समेत अन्‍य दैनिक सामान पहुंचाने का काम करता था। साथ ही वो टोकलो, पैदमपुर, लांजी, दड़कदा आदि क्षेत्रों में घूमकर पुलिस की गतिविधियों की जानकारी महाराज प्रमाणिक को देता था। 7-8 फरवरी को लांजी पहाड़ पर हुए मुठभेड़ के दौरान भी सुखराम दड़कदा में रहकर पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी महाराज प्रमाणिक को दे रहा था।
 
गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। सुखराम के खिलाफ टोकलो थाना में पांच और टोन्‍टो थाना में एक मामला दर्ज है।