logo

NAXAL ATTACK: अगवा जवान को नक्सलियों ने किया रिहा, स्थानीय लोगों के प्रयास ने लाया रंग

NAXAL ATTACK: अगवा जवान को नक्सलियों ने किया रिहा, स्थानीय लोगों के प्रयास ने लाया रंग
द फॉलोअप टीम, रायपुर:
बीजापुर के तर्रेम में नक्सली मुठभेड़ (Naxalite encounter) के बाद नक्सलियों ने एक जवानों को अगवा कर लिया था। अगवा जवान राकेश्वर मनहास (Rakeshwar Manhas) को गुरुवार को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। जवान को रिहा कराने में स्थानीय लोगों की अहम भूमिका रही है। पद्मश्री धरम पाल सैनी ने नक्सलियों और सराकर के बीच वार्ता के लिए मध्यस्‍थता की थी। कोबरा बटालियन (Cobra battalion) के जवान राकेश्वर मनहास तर्रेम थाना(Tarrem Police Station)  पहुँच चुके हैं। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें हेलीकॉपटर (Helicopter) से रायपुर (Raipur) भेजा जायेगा।



पत्रकार को फोन पर मिली थी जानकारी 
हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ज्ञात हो नक्सलियों ने बीजापुर (Bijapur) के एक पत्रकार को फ़ोन पर जानकरी दी थी कि लापता जवान उनके कब्जे में है। जिसके बाद सुरक्षा बल (security forces) और सरकार उन्हें सुरक्षित वापस लाने जुटी हुई थी। नक्सलियों ने उनकी एक फोटो जारी कर बताया कि वे उनके पास सुरक्षित है। जिसे गुरूवार को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है।  फिलहाल उन्हें अभी मेडिकल जांच (Medical examination)  के बाद रायपुर लाया जायेगा।



20 गांव के करीब सैंकड़ों ग्रामीणों के पहुंचा जवान
जम्मू कश्मीर के राकेश्वर सिंह मनहास कोबरा 210 बटालियन में पदस्थ हैं। 20 गांव के करीब सैंकड़ों ग्रामीणों के समक्ष मध्यस्‍थता के लिए गठित टीम के हाथों नक्‍सलियों ने जवान को सौंपा। माओवादियों की शर्त पर सरकार ने मध्यस्‍थता के लिए 2 सदस्यीय टीम तय बनाई थी। पद्मश्री धरमपाल सैनी के नेतृत्व में आज बस्तर के जंगल पहुंचे थे वार्ताकार। जवान को माओवादियों के चंगुल से रिहा कराने बस्तर के 4 पत्रकारों ने अहम भूमिका निभाई है।