logo

भतीजे ने चाचा को मारी गोली, घटनास्थल पर ही हो गयी मौत

8433news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:

रेहला थाना अंतर्गत मुरमा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि मृतक के भतीजे ने ही गोली मारी है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय अलमु अंसारी के रूप में हुई है। आरोपी अकबर अंसारी घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

जमीन विवाद में मार दी गोली
आरंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि मृतक अलमु अंसारी और आरोपी अकबर अंसारी के बीच जमीन को लेकर विवाद था। घटना वाले दिन इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि अकबर ने अलमु अंसारी को गोली मार दी। परिवार वालों ने भी इस बात की तस्दीक की। 

पुराने विवाद को लेकर हुई घटना
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस ने  शव को मेदिनीनगर (MMCH) लाया गया है। रेहला थाना प्रभारी ने बताया है कि दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।