logo

27 ओबीसी और 12 दलित बने मंत्री, जानिये किसको क्या मंत्रालय मिला

10569news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली :
केंद्र सरकार के नए मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोऑपरेशन ऑफ मिनिस्‍टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं मनसुख मंडाविया नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं। झारखंड की अन्‍नापूर्णा देवी को शिक्षा क राज्‍य प्रभार मिला है।

जानिये कुछ प्रमुख नाम और पद
-ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला।
-धर्मेंद्र प्रधान को बनाया गया नया शिक्षा मंत्री, स्किल डेवलपमेंट भी संभालेंगे।
-पीयूष गोयल को पीयूष गोयल को कपड़ा और खाद्य और उपभोक्ता मामले का प्रभार
-मनसुख मंडाविया होंगे देश के नए हेल्थ मिनिस्टर, केमिकल मिनिस्ट्री भी संभालेंगे।
-स्मृति ईरानी संभालेंगी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय।
-मीनाक्षी लेखी को विदेश मंत्रालय (राज्यमंत्री) और संस्कृति विभाग।
-पशुपति नाथ पारस को खाद्य प्रसंस्करण
-भूपेंद्र यादव को श्रम और पर्यावरण
-किरण रिजिजू कानून मंत्रालय
-अनुराग ठाकुर युवा और खेल
-गिरिराज सिंह को बनाया गया ग्रामीण विकास
-सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय और उत्तर पूर्व का जिम्मा भी
-पुरुषोत्तम रुपाला को डेयरी और मत्स्य पालन
-अश्विनी वैष्णव रेल और आईटी मंत्री
-हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम व शहरी विकास मंत्रालय का प्रभार