logo

भाजपा महिला मोर्चा की नई राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह ने कहा, स्‍त्री सशक्तीकरण के लिए करेंगी काम

10048news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:                             
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी आरती सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। नियुक्‍ति के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। मौके पर आरती सिंह ने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करती हूं कि मुझ जैसी साधारण कार्यकर्ता को पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर एक सामान्य कार्यकर्ता को सम्मान देना का कार्य किया है। मैं महिला सशक्तीकरण के लिए सदैव कार्य करूंगी।

झारखंड के महिलाओं की आवाज़ बनेंगी आरती सिंह: आरती कुजूर   
स्वागत करते हुए मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि आरती सिंह के राष्ट्रीय मंत्री बनने से वो झारखंड की महिलाओं की मजबूत आवाज़ बनेंगी। स्वागत करने वाले में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, डॉ सीमा सिंह, मंजू लता दुबे, पिंकी खोयाा, अंजली लकड़ा और अनिता वर्मा आदि शामिल थीं।