द फॉलोअप टीम, डेस्क:
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रॉस टेलर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि रॉस टेलर बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ 6 वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी। आगामी ये 2 सीरीज रॉस टेलर के करियर की आखिरी सीरीज होगी।

ट्वीट के जरिये रॉस टेलर ने की घोषणा
गौरतलब है कि रॉस टेलर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इस बात की घोषणा की। रॉल टेलर ने लिखा कि आज मैं घरेलु समर सीजन के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर रहा हूं। बांग्लादेश के खिलाफ 2 और टेस्ट मैच और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ 6 वनडे मैचों की सीरीज मेरी आखिरी सीरीज होगी। 17 साल के अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद। रॉस टेलर ने लिखा कि मेरे देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

रॉस टेलर के करियर ग्राफ पर एक निगाह
टेस्ट डेब्यू साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 नवंबर 2007 में किया था। टेस्ट क्रिकेट में रॉस टेलर ने 110 मुकाबले खेले। इसमें 44.36 की औसत और 59,49 के स्ट्राइक रेट से 7,585 रन बनाये। टेस्ट क्रिकेट में रॉस टेलर ने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाये। तीन बार दोहरा शतक लगाया। 290 रन हाईएस्ट स्कोर रहा। टेलर का वनडे डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ 01 मार्च 2006 को हुआ। वनडे क्रिकेट में रॉस टेलर ने 233 मैचों की 217 पारियों में 48.18 की औसत और 83.36 के स्ट्राइक रेट से 8,576 रन बनाये। वनडे क्रिकेट में रॉस टेलर ने 21 शतक बनाये। 51 अर्धशतक भी लगाये। उच्चतम स्कोर 181 रन रहा।

खास नहीं रहा रॉस टेलर का आईपीएल करियर
रॉस टेलर ने टी20 क्रिकेट में अपना डेब्लू श्रीलंका के खिलाफ 22 दिसंबर 2006 में किया। टी20 फॉर्मेट की 102 मैचों की 94 पारियों में रॉस टेलर ने 25.45 की औसत और 122.37 की स्ट्राइक रेट से 1909 रन बनाए। इस फॉर्मेट में रॉस टेलर ने 7 अर्धशतक लगाये, जिसमें नका उच्चतम स्कोर 63 रन रहा। आईपीएल करियर में रॉस टेलर ने 55 मैचों की 54 पारियों में 25.43 की औसत और 123.72 की स्ट्राइक रेट से 1017 रन बनाये। आईपीएल में रॉस टेलर ने 3 बार अर्धशतक बनाया। उच्चतम स्कोर 81 रन रहा।