logo

इस्तक़बाल : बरहरवा प्रखंड में  20 सूत्री कमेटी के नए सदस्यों का किया गया स्वागत 

badka.jpg

द फॉलोअप टीम, साहिबगंजः
बरहरवा प्रखंड कार्यालय में आज नवचयनित 20 सूत्री सदस्यों के लिए स्वागत समारोह रखा गया था।  कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि बरक़त खान एवं बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने किया। सभी ने नवचयनित 20 सूत्री अध्यक्ष को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक दास ने फीता काटकर ऑफिस रूम में प्रवेश किया। 

 

 

नवचयनित 20 सूत्री सदस्यों की सूची 
अध्यक्ष :- अशोक कुमार दास
जिला सदस्य :- गुलाम रब्बानी
उपाध्यक्ष :- मो. सफातुल्लाह
सदस्य :- रंजीत टुडू,नाबिद अंजुम,शहनवाज नासिर, तपेश्वर साहा

 

कई लोग रहे मौजूद 
मौके पर अश्विनी आनंद, मिठुन मंडल, निताय सरकार, हीरालाल साह, अनिता साहा,गणेश साहा,गुलजार हुसैन, शमीम सेख, रबीउल इस्लाम,दाऊद सेख, अब्दुल करीम,अनारूल खान सहित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड नाजिर सह प्रखंड कार्यालय के सभी सम्मानित अधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।