logo

अनल दा के दस्ते का कुख्यात नक्सलियों ने किया सरेंडर, पुलिस ने फुल देकर मुख्यधारा में किया स्वागत

14719news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादियों की केन्द्रीय समिति के तीन सदस्यों ने सोमवार को सरेंडर कर दिया। तीनों झारखंड पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल के पदाधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया। 

पुलिस को कई सालो सें थी इनकी तालाश
बैलून सरदार हार्डकोर नक्सली अनल दा के मारक दस्ते का सदस्य और एरिया कमांडर सूरज सरदार, उसकी पत्नी गीता मुंडा और एरिया कमांडर बैलून सरदार ने सोमवार को रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर किया । समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का संकल्प लेते हुए सभी नक्सलियों ने अपराध की दुनियां से तौबा करने की वचनबद्धता दोहराई है। 

नई दिशा पहल के तहत किया आत्मसमर्पण
डीआईजी कार्यालय में नई दिशा एक नई पहल के तहत इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अभियान अमोल वी होमकर, डीआईजी रांची प्रक्षेत्र पंकज कंबोज,डीआईजी कोल्हान प्रक्षेत्र असीम विक्रांत मिंज सहित पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे।