logo

ऑपरेशन सरकार: सत्ता में आने के लिए भाजपा की टपक रही लार : राजद 

ऑपरेशन सरकार: सत्ता में आने के लिए भाजपा की टपक रही लार : राजद 

द फॉलोअप टीम, रांची:

हेमंत सरकार गिराने की साजिश में गिरफ्तार दलाल कारोबारियों को जहां भाजपा पीड़ित बता रही है। वहीं सत्‍ताधारी दल भाजपा पर ही प्रत्‍यारोप लगा रहे हैं। कुल मिलाकर राज्‍य में राजनीत गर्म है। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बेदखल होने के बाद आपा खो चुकी है! इसलिए  सत्ता में वापसी के लिए उसकी लार टपक  रही है । भाजपा येन-केन प्रकारेण जनता द्वारा  चुनी हुई  स्थिर सरकार को एक साजिश के तहत अस्थिर करना चाहती है। भाजपा के इस सपने को यूपीए गठबंधन कभी पूरा होने नहीं देगा।

सरकार कराए उच्च स्तरीय जाँच

राजद ने कहा कि भाजपा का यही चाल चरित्र और नीति है। लोकतांत्रिक तरीके से बनी सरकार को अस्थिर कर भाजपा सत्ता पर काबिज होना चाहती है। झारखंड में हो रहे उपचुनाव के समय में ही  प्रदेश अध्यक्ष दिपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरान्डी और सांसद निशिकान्त दुबे  का बयान आया था कि  चुनाव जीतने के बाद भाजपा की सरकार बनेगी। उसी समय से जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है। डॉ. कुमार ने कहा कियह बहुत बड़ी गहरी साजिश है। इस प्रकरण में पकड़े गये व्यक्तियों से कड़ाई से पूछ-ताछ होनी चाहिये।
प्रदेश राजद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करती है कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच कराई जाय। इस  साजिश में जो लोग भी शामिल हैंं,  उसे कठोर से कठोर सजा दिलाई जाय ताकि दिन में हसीन सपने देखने वालों को पत्ता चले कि गैर कानूनी कार्य करने पर क्या होता है।