logo

झारखंड कांग्रेस में घमासान: अब आलमगीर आलम और रामेश्वर उरांव से खफा बंधु तिर्की बोले, प्रदेश नेतृत्व किसी हाल में मंज़ूर नहीं

10638news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: झारखंड कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के अंदर घमासान मची हुई है। कांग्रेस के कई विधायक अपनी ही सरकार से रुष्ट हैं।अपने संगठन से नाराज़ हैं। दिल्ली दरबार कुछ दिनों पहले गए विधायकों को पूरी तरह मना भी नहीं गया था कि चार महिला विधायकों ने मोर्चा खोल लिया। कोई पुलिस पर आरोप लगा रहा है, तो कोई सरकार में जनता का काम ना होने का दुखड़ा रोता है। अब मांडर विधायक बन्धु तिर्की ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम पर सीधा सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि 10th शिड्यूल के मामले में देर क्यों हो रही है। सरकार में हमारा भी समर्थन है, लिहाजा इसपर बात होनी चाहिए। लेकिन पार्टी इस दिशा में गम्भीर नहीं दिख रही है। कहा कि दल बदल मामले में प्रदेश नेतृत्व को सोचना चाहिए। अगर सरकार को लगता है कि हमने 10th शिड्यूल का उल्लंघन किया है तो हमारी सदस्यता रदद् कर दे। हम कांग्रेस से टिकट लेकर फिर से चुनाव लड़ेंगे और जीतकर आएंगे, उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर प्रदेश नेतृत्व से नहीं होता है तो सरेंडर कर दे, हम आलाकमान से बात करेंगे। क्योंकि, हमने केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में पार्टी जॉइन किया है। सीनियर विधायक को बना दिया है जूनियर बंधु बोले, हम और प्रदीप यादव दोनो सीनियर विधायक हैं, दोनो मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन पार्टी के अंदर आजकल ऐसा हो रहा है कि हम लोग को जूनियर बना दिया है। जिस समीति में हमको सदस्य बनाया गया है वहां हमसे जूनियर विधायक सभापति है। ये बात प्रदेश नेतृत्व को नहीं दिखता है। हम दोनो विधायक चुप रहते हैं, तो इसका गलत फायदा मत उठाया जाये, हम भी चुनकर आये हैं। 30-40 हज़ार वोट से जीते हैं। हमारा भी मान-सम्मान है, लेकिन पार्टी गम्भीरता से नहीं ले रही है। इसपर पार्टी को विचार करना चाहिए। कल नहीं होगी विधायक दल की बैठक 10 जुलाई को होने वाली विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तिथि तय नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप यादव और अनूप सिंह दोनो विधायक अभी बाहर हैं लिहाजा सभी विधायकों की मौजूदगी में नई बैठक आहुत की जायेगी।