logo

अब इरफान अंसारी ने किस भाजपा नेता को कह दिया बेशर्म और निर्लज्ज 

16934news.jpg

द फॉलोअप टीम, जामताड़ाः
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की जुबान अक्सर फिसलती रहती है। अपने बयानबाजियों के कारण वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फिर उनकी जुबान फिसली है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ इरफान अंसारी का मनमुटाव किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर डिजीटली प्रहार करते दिखते हैं। कांग्रेस विधायक इस बार आपा खो बैठे और निशिकांत दूबे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की ।  डॉ. निशिकांत दूबे को आड़े हाथ लेते हुए इरफान ने उन्हें बेशर्म और निर्लज्ज तक कह दिया। उन्होंने दूबे को चुनौती दे डाली कि वे कहीं से चुनाव लड़ें, उनके खिलाफ चुनाव लड़कर जमानत जब्त कराऊंगा। डॉ. निशिकांत दूबे को बाहरी भी कहा। 


 

किस बात से खफा हैं इरफान 
दरअसल धनबाद के सिटी सेंटर के पास बीते दिनों बीजेपी का धरना था। इस दौरान एक युवक जीशान खान की भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी थी। उससे थूक तक चटवाया गया था। वहीं जयश्रीराम कहने को मजबूर किया गया था। आरोप है कि वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बारे में अपशब्द कह रहा था।  घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे गंभीरता से लिया था।  और जिला प्रशासन और पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी घटना को लेकर इरफान अंसारी नाराज थे और उन्होंने निशीकांत दूबे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

 
 

पीएम को पाकिस्तान जाने को कहा था
इससे पहले भी इरफान अंसारी ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर उन्हें इस देश में डर लगता है तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं। उनका टिकट मै दिलवा दूंगा। इस बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ता काफी नाराज हुए थे, रांची के विधायक सीपी सिंह ने तो यह भी कह दिया था कि इरफान अंसारी की क्या बात करें वह तो पीएम की पैर की धूल के बराबर भी नहीं है।