logo

कोरोना काल में NSUI की मुहिम. महामारी से जूझते लोगों तक पहुंचा रहे जरूरत का सामान

7661news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

कोरोना संक्रमण काल में कांग्रेस पार्टी का छात्र संगठन एनएसयूआई लोगों की मदद कर रहा है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह और उनकी टीम बीते सात दिनों से लोगों की सहायता कर रही है। इंदरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने 12 लोगों की टीम बनाई है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए संगठन लोगों की सहायता कर रहा है। कार्यकर्ता जी-जीन से मुहिम में लगे हैं। 

लोगों तक पहुंचा रहे जरूरत का सामान
इंदरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम जरूरतमंद लोगों तक ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर, खाद्य पदार्थ, ब्लड प्लाज्मा, बेड, वेंटीलेटर, जांच, दवा और एंबुलेंस सहित तमाम जरूरी सामान लोगों को मुहैया करवाने का प्रयास कर रही है। जो लोग भी मदद के लिए संपर्क करते हैं उन तक सहायता पहुंचाई जाती है। लोग व्हाट्सएप के जरिए टीम से संपर्क करते हैं और उनकी समस्या का समाधान किया जाता है। 

12 लोगों की टीम लोगों की मदद कर रही
इंदरजीत सिंह ने बताया कि अभी तक 34 लोग को ऑक्सीजन सिलिंडर, 12 पेशेंट को ऑक्सिमिटर, 35 पेशेंट को हॉस्पिटल में बेड, 25 पेशेंट को ब्लड, 35 लोगो को घर मे कोरोना जांच, 8 लोगो को जरूरी दवाईयां अन्य बहुत से मरीजों के घर खाद्य सामग्री पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में कार्यकर्ता लगातार मुहिम चला रहे हैं। टीम ने हेल्पलाइन नंबर (9534123308) जारी किया है। कोई भी सहायता मांग सकता है।