logo

NSUI ने वंचितों के बीच राशन बांट कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

9953news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
कांग्रेस भवन में NSUI के राष्ट्रीय संयोजक शारिक अहमद ने वंचितों के बीच सूखा राशन और मास्क वितरण कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। शारिक ने बताया कि राहुल गांधी सब युवाओं के मार्गदर्शक हैं । उनके जन्मदिन पर कोई भूखा ना सोए ये संकल्प लेते हुए सैकड़ो लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने की इस प्रकार कोशिश की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य आतिथी पूर्व केंद्रिय मंत्री सुबोधकांत सहाय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, खिजरी विधायक राजेश कच्छप उपस्थित थे। 

सुबोधकांत ने दी शुभकामनाएं 
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने राहुल गांधी को शुभकमनाएं देते हुए कहा कि राहुल गांधी ही ऐसा नेता हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंख में आंख मिला कर उनकी ग़लत नीतियों के खिलाफ लड़ रहे हैं । बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि शारिक अहमद लॉकडाउन से लगातार गरीबों को खाना खिला रहे थे।  इसी क्रम में आज राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस भवन में सूखा  राशन बांट कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। यह काफी ख़ुशी की बात है। 

कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद 
मौके पर प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दीपू, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, महिला प्रदेशाध्यक्ष गुंजन सिंह, सेवादल प्रदेशाध्यक्ष शांति, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कुमार विक्की, जि़ला उपाध्यक्ष मों.अमन अहमद, यूथ कोंग्रेस महासचिव रोहित सिन्हा, जि़ला सचिव इमरान हाशमी, एनएसयूआइ जि़ला के फैजान खान, आतिफ खान, खालिद मल्लिक, नुमान रजा आदि मौजूद थे।