logo

कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने 113 लोगों को बांटा नियुक्ति पत्र, मोरहाबादी में हुआ कार्यक्रम

16570news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ। इस मौके पर बुधवार को रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरन, राज्यपाल रमेश बैस और विभागीय मंत्री तथा सांसद-विधायक शामिल हुये। कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे। गौरतलब है कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 113 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटा। इसकी घोषणा पहले ही की गई थी। 

इन विभागों में बांटा नियुक्ति पत्र
गौरतलब है कि मोरहाबादी में आय़ोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्पादन एव मद्य निेषेध विभाग में अनुकंपा के आधार पर 1 व्यक्ति को नियुक्ति पत्र दिया। पशुपालन निदेशालय में 3 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में अनुबंध आधारित विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कुल 87 एवं चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कुल 19 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया। श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में लिपिक के 2 और अनुसेवक 1 व्यक्ति को नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई साल में और भी नियुक्तियां होंगी।