logo

किसान आन्दोलन के एक साल पूरे होने पर 26 नवंबर को रांची में निकलेगी रैली

14967news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

किसान आन्दोलन के एक साल पूरे होने पर 26 नवंबर को रांची में रैली निकाली जाएगी। झारखंड राज्य किसान काउंसिल की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। बैठक सुफल महतो की अध्यक्षता में राज्य कार्यालय में हुई। जिसमें झारखंड प्रभारी सह अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं केरल के पूर्व विधायक  कृष्ण प्रसाद ने कहा कि किसान विरोधी कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आन्दोलन के  एक साल पूरे होने पर झारखंड सहित देश के सभी राज्यों की राजधानी में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान रैली आयोजित होगी। बैठक में झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुरजीत सिन्हा, प्रफुल्ल लिंडा, बीरेंद्र कुमार,सपन महतो, लोटन दास, श्यामसुंदर महतो, रामधन मछुवा, असिम सरकार, शंकर उरांव, मधुवा कच्छप और चारो भगत आदि उपस्थित थे।

राज्यभर में मनाई जाएगी बिरसा जयंती

कृष्ण प्रसाद ने कहा कि झारखंड के किसानों को धान का समर्थन मूल्य 19रू 68 पैसे की दर से हर पंचायत में क्रय केंद्र खोल कर मिलना चाहिए। धान क्रय की गारंटी करने, कर्ज माफी, विस्थापन, वन अधिकार , प्रवासी मजदूरों को झारखंड में काम की गारंटी,  जल, जंगल ज़मीन की रक्षा , पंचायत चुनाव मुद्दों पर भी आन्दोलन तेज किया जाएगा। झारखंड में धान  प्रमुख फसल है,19 रु 68 पैसा के बजाय 11रु किलों के दर से खरीदा जाता है, 9 रु की चोरी होती है। किसान महाजनों के क्रय पर निर्भर है। 5 हजार तीन सौ चौबीस करोड़ रु का किसानों को नुक्सान उठाना पड़ता है। बैठक में 15 नवंबर को शहीद बिरसा मुंडा की जयंती राज्यभर में मनाने  का निर्णय लिया गया।