logo

कोरोना की आशंका पर मां को हॉस्पिटल की सीढ़ियों पर छोड़ भागा बेटा, डॉक्टर ने किया इलाज

8382news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:

धनबाद से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई। यहां एक शख्स अपनी बीमार मां को हॉस्पिटल की सीढ़ियों पर छोड़कर भाग गया। एक नर्सिंग स्टाफ की बुजुर्ग महिला पर नजर पड़ गयी। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। डॉ. राजकुमार महिला के पास पहुंचे। पता चला कि केवल कोरोना होने की आशंका पर उसका बेटा उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गया। डॉ. ने महिला का इलाज किया। 

फोन कर बुलाया गया बेटे को
जब डॉक्टर ने महिला से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बीमार होने पर उनका बेटा उन्हें यहां छोड़ गया है। महिला से उसके बेटे का नंबर लेकर डॉक्टर ने उसको अस्पताल बुलाया। बेटा अस्पताल आया लेकिन कुछ ही देर में फिर से भाग गया। वहीं डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला का सेचुरेशन कम होकर 75 हो गया था। जरूरी नहीं है कि वह कोविड पॉजिटिव हों। ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।