logo

बिना हेलमेट बाइक चलाने से गई एक की जान, दूसरा लड़का सीरियस

4240news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
शासन-प्रशासन के अलावा कई स्वजयंसेवी संस्थालएं भी आए दिन यात्रा में हेलमेट की महत्ता3 को लेकर जागरूकता चलाती रहती हैं। लेकिन बाइक सवार हैं कि अधिकतर मानने को राजी नहीं। यही वजह है कि सड़क हादसे में अधिकतर मौतें उनकी होती हैं, जिन्हों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। रांची में भी आज ऐसी ही एक दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मीी है। जिन्हें रिम्स रेफर किया गया है। तेज़ रफ़्तार बाइक ने पत्थर पर टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ। घटना कांके रोड साइड की है। गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।

रांची में हर साल 500 से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं
जिला सड़क सुरक्षा समिति के आंकड़ों के अनुसार रांची में हर साल औसत 500 मौत सड़क हादसे में हो रही है। वर्ष 2018 में जिला में कुल 673 सड़क दुर्घटनाओं में 333 लोगों की मौत हुई। जबकि 2019 में 659 दुर्घटनाएं हुईं जिसमें 448 लोगों की मौत हो गई।