logo

वज्रपात से एक युवक की मौत, दूसरे की आवाज चली गयी

8639news.jpg
द फॉलोअप टीम, घाटशिला:
धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के डोमापाल गांव में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दूसरे व्यक्ति की आवाज चली गयी। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार की देर शाम की है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय शुकेंदु चुतार के रूप में हुई है। शुकेंदु मजदूरी करके अपने साथियों के साथ लौट रहा था। सभी कैनाल किनारे पैदल जा रहे थे। उसी वक़्त बारिश शुरू हो गयी। अचानक ठनका शुकेंदु के ऊपर गिरा। उसकी वहीं मौत हो गई। कालीपदों नामक व्यक्ति बिजली से बेहोश हो गया। 

कालपीदो की आवाज गायब
घायल कालीपदों को जब होश आया तो उसकी आवाज चली गई थी। वह भागते हुए अपने घर गया और वो इशारे से घटना के बारे में सबको बताया। इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और रात में शुकेंदु के शव को घर लेकर आये और घटना की जानकारी थाना को दी। झारखंड के कई जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इस बीच वज्रपात की घटना में भी काफी इजाफा देखा गया है।