logo

फायरिंग की वारदात से दहला सोनबरसा! बाइक सवार अपराधियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 1 जख्मी

10585news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू: 

पलामू जिला में अपराध की घटनाओं में लगाम लगती नहीं दिख रही। हाल ही में पांकी बाजार में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई थी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब गुरुवार को फिर जिला फायरिंग की आवाज से दहल गया। मामला पलामू जिला के सोनबरसा गांव का है जहां फायरिंग की घटना घटी। 

पलामू के सोनबरसा गांव में फायरिंग
मिली जानकारी के मुताबिक पलामू जिला के सोनबरसा गांव में फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि सोनबरसा गांव के पास रेलवे के थर्ड लाइन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के वर्कशॉप कार्यालय में गोली चली। बाइक सवार 2 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना में एक कर्मचारी के घायल होने की सूचना है। अपराधी घटनास्थल पर अमन साहू गैंग के नाम का पर्चा छोड़कर फरार हो गये हैं। घटना की छानबीन की जा रही है। 



फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी
फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की तरफ भागे। लोगों में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। इधर फायरिंग में घायल कर्मचारी को तत्काल इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।