logo

छठ महापर्व को लेकर 8 नई पैसेंजर ट्रेन का परिचालन जल्द, दक्षिण-पूर्व रेलवे ने जारी किया आदेश

14691news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

दक्षिण-पूर्व रेलवे छठ महापर्व के मौके पर 8 जोड़ी पैसेंजर और मेमू ट्रेन चलाने की तैयारी में है। यदि इन ट्रेनों को परिचालन होता है तो झारखंड के कोल्हान प्रमंडल को बड़ा फायदा होगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने इस संबंध में बड़ा आदेश भी जारी किया है। गौरतलब है कि छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। ऐसे में यदि नई ट्रेनों को परिचालन शुरू किया जायेगा तो यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। 

पूर्व की भांति किया जायेगा परिचालन
मिली जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेनों की परिचालन पूर्व की भांति करने की तैयारी जारी है। व्यापारी, किसान और मजदूर वर्ग के लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। गौरतलब है कि पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से छोटे स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि छोटे व्यापारी और किसान इन ट्रेनों के जरिए ही अपना उत्पाद बाजार अथवा मंडियों तक पहुंचाते हैं। परिचालन शुरू होने पर व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकेंगी जो बीते 2 सालों से रूकी हुई हैं। लोगों को फायदा मिलेगा। 

सामान्य कोच में रिजर्वेशन की अनिवार्यता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल रेलवे ने सामान्य कोच में भी रिजर्वेशन की अनिवार्यता को खत्म नहीं किया है। हालांकि, आम लोगों की मांग है कि अनारक्षित श्रेणी में प्लेटफॉर्म से टिकट लेकर यात्रा करने की व्यवस्था को दोबारा बहाल किया जायेगा। कोविड प्रोटोकॉल की वजह से रिजर्वेशन की अनिवार्यता लागू की गई थी।