logo

ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा गढ़वा, होगी प्लांट की स्थापना

7717news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा:

कोरोना महामारी के बीच सबसे बड़ी परेशानी ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर है। राज्य सरकार झारखंड सहित अन्य राज्यों में हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की मांग को पूरा कर रही है। ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए जिलों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जायेगी। गढ़वा जिला में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। 

ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी
जानकारी के मुताबिक कोरोना की पहली लहर के दौरान भी राज्य सरकार ने जिलों में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए टेंडर जारी किया था। लहर कमजोर हुई तो सरकारी तंत्र ने ध्यान देना बंद कर दिया। अब गढ़वा में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला लिया गया है। कोरोना से लड़ने के लिए हेमंत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उठाया गया ये बड़ा कदम है। 

ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भरता
झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता धीरज गुप्ता ने बताया कि गढ़वा सदर अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति की समस्या बनी रहती है। पहले यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति सिलेंडर के माध्यम से की जाती थी। अब यहां प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। सदर अस्पताल ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनने जा रहा है। उन्होंने मंत्री मिथिलेश ठाकुर का आभार जताया है। 

प्लांट लगने से क्षमता में होगा इजाफा
गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि मशीन आया है। इसकी प्रक्रिया क्या है। ऑक्सीजन कैसे बनेगा। इसकी मात्रा क्या होगी। इसके लिए चीफ इंजीनियर से बात की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि गढ़वा सदर अस्पताल में प्रतिदिन 3 बड़ा सिलेंडर और 8 छोटा सिलेंडर ऑक्सीजन की खपत होती है। प्लांट लगने से इसकी क्षमता में इजाफा हो जाएगा।