logo

धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग को लेकर रांची में निकली पदयात्रा

12375news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

कोरोना के कारण लॉक डाउन हुआ। स्‍कूल, कॉलेज, सिनेमा, बाजार समेत मंदिर-मस्‍जिद,चर्च-गुरुद्वारे भी बंद हो गए। अब झारखंड में धीरे-धीरे कम उपस्‍थिति के साथ सभी को खोलने की अनुमति दी जा रही है। लेकिन अभी तक धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। इसको लेकर लोगों में रोष है। भाजपा इसको खोलने के लिए प्रदर्शन कर रही है। इसी सिलसिले में आज पहाड़ी मंदिर से अलबर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा निकालकर धार्मिक स्थलों को खोलने एवं धार्मिक आयोजनों की अनुमति की मांग मुख्यमंत्री से की गई। जिसकी अगुवाई माँ छिनमस्तिका मंदिर समिति सह रामगढ़ के युवा नेता राजीव जायसवाल और रांची जनसेवक संघ के संयोजक मूनचुन राय ने की।

तख्‍तियां पकड़े हुए थे प्रदर्शनकारी
पदयात्रा शाम 4 बजे पहाड़ी मंदिर गेट से आरंभ हुई जिसमें पहाड़ी मंदिर, छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के पुजारी एवं आसपास के दुकानदार के साथ पैदल शनि मंदिर, दुर्गा मंदिर होते हुए ऐल्बर्ट एक्का चौक पहुँचे। सभी लोग अपने मांगों के समर्थन में हाथों में तख़्तियाँ लिए हुए थे। मुनचुन राय ने कहा कि महीनों से मंदिर बंद है। जिससे मंदिर से जुड़े पुजारियों और प्रसाद आदि बेचने वाले लोगों के परिवारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। साथ ही गणेश पूजा, कर्मा पूजा एवं दुर्गा पूजा का आयोजन हेतु भी कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। राजीव जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का यह दोहरा मापदंड और दोहरा मानसिकता है कि राज्य में सभी गतिविधियों को चालू कर दिया गया है वही सिर्फ़ मंदिर को बंद करना काफ़ी दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसका हम कड़ा विरोध करते हैं। माँ छिन्नमस्तिका मंदिर और सभी मंदिर को कोरोना गाइड्लाइन बना कर अविलम्ब खोलना चाहिए।

 ये हुए शामिल

यात्रा में ज़िला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, बकरी बाज़ार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी, विश्वहिंदू परिषद के अध्यक्ष कैलाश केशरी, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजित सिंह, त्रिशक्ति मंदिर के अध्यक्ष निशांत यादव, रवि सिंह, सुनील साहू, कौशल चौधरी, संतोष तिवारी, प्रीतम झा, बबली सिंह, अशोक पांडेय, अरविंद गुप्ता, शशिकांत तिवारी, प्रीतम सोनी, अतुल पांडेय, रोहित पांडेय, गजन तिवारी, संतोष ठाकुर, विजय ठाकुर, आशीष शर्मा, कुंदन पाठक, सुधांशु दुबे, अजीत मिश्रा, सुबोध पांडेयमहेश महतो, सूरज कुमार, दीपक सिंह, सूरज यादव, दिलीप यादव, सिकंदर महतो,अरविन्द जयसवाल, बिक्की महतो, सचिन करमाली, छोटू केवट, प्रयोग कुमार,नीतीश महतो, पवन कुमार पटेल आदि शामिल हुए।