logo

रेज़ा से दुष्कर्म के प्रयास में राजमिस्त्री की गई जान, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

8893news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:
दुबियाखांड जंगल से 19 मई को एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। दो दिनों तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी। जब मृतक के परिजनों ने सोशल मीडिया पर तसवीर वायरल होते देखा तो मृतक की पहचान राजमिस्त्री जितेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। इस  हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया। दरअसल राजमिस्त्री ने एक महिला मजूदर (रेजा) के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। यह बात महिला ने अपने पति को बता दी थी। इस बात का बदला लेने की लिए महिला मजदूर के पति और भतीजे ने राजमिस्त्री की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कॉल डिटेल से खुलासा
राजमिस्त्री जितेंद्र सिंह के तीन बच्चे हैं। दुबियाखांड क्षेत्र में वह किसी निर्माण कार्य में लगा हुआ था। उसी दौरान जितेंद्र ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। जब महिला के पति को यह बात पता चली तो ने उसने 23 साल के भतीजे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। महिला के पति ने पहले राजमिस्त्री से जान पहचान बढ़ाई फिर एक दिन राजमिस्त्री को फोन कर जंगल में बुलाया और कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। और शव छोड़ दोनों फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि एक व्यक्ति से फोन बहुत ज्यादा बातचीत होती थी। जब पुलिस ने कॉल डिटेल निकाला तो महिला मजदूर के पति का नंबर निकला। उससे पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया और दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।