logo

मनचलों ने की छेड़खानी, तो लोगों ने वीडियो बना किया वायरल

5080news.jpg
द फॉलोअप टीम, चतरा:
सुरही मोहल्ले की 2 लड़कियां गुरूवार को ट्यूशन पढ़ने जा रही थीं। तभी 5 लफंगो ने रास्ते में उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। उस वक़्त घटनास्थल पर कई लोग उपस्थित थे। उनलोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। और उस वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि लड़कियां छेड़छाड़ का विरोध कर रहीं है। जिसपर सभी युवक लड़कियों को भद्दी गालियां भी दे रहा है। एक लड़की ने विरोध किया, उनसे भिड़ गई तो युवक ने दरिंदे की तरह लड़की पर पैरों से मारा और एक तो लड़की को जान से मारने की धमकी भी देता दिखा।

ये भी पढ़ें.....

एफआईआर दर्ज कराई गई 
5 मनचलों में एक युवक का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रह चुका है।  उत्तम यादव टाइगर ग्रुप से जुड़ा हुआ है।  दो माह पहले ही वह जेल से छूटा है। इस मामले में युवतियों ने सदर थाना में उत्तम यादव, गौतम कुमार, अमित यादव, पिंटू यादव व रितेश यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया। पिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।