logo

महिला हॉकी टीम की जीत के लिए लोहरदगा में खेल प्रेमियों ने 100 लीटर दूध से भगवान शिव का किया अभिषेक

11511news.jpg

द फॉलोअप टीम, लोहरदगा:

छत्तर बगीचा में स्थित स्वयंभू महादेव मंदिर में खेल प्रेमी युवाओं ने भोलेनाथ का दूध से अभिषेक किया। युवाओं ने शिवलिंग पर 100 लीटर दूध चढ़ाया। भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत के लिए मन्नत मांगी गयी। जीत के लिए भगवान शिव से की प्रार्थना की गयी। बता दें कि आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में  मुकाबला खेलेगी।  टीम की जीत को लेकर राज्य के लोग उत्साहित हैं। देश की बेटियों की जीत का हर किसी को इंतजार है। 

पूरा देश कर रहा प्रार्थना

महिला हॉकी टीम की जीत के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। लोहरदगा में भी खेल प्रेमियों ने शहरी क्षेत्र के छत्तर बगीचा स्थित स्वयंभू महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर 100 लीटर दूध चढ़ाया और टीम की जीत के लिए मन्नत मांगी। युवाओं ने एक स्वर में कहा कि टीम गोल्ड लेकर देश लौटेगी। खेल प्रेमी युवाओं ने टोक्यो ओलंपिक में खेल रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों की जीत के लिए भी दुआ की। टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 

झारखण्ड के लिए अहम है मैच

झारखण्ड वासियों के लिए यह मैच और भी अहम इसलिए है क्योंकि यहां की दो बेटियां टीम में शामिल है। सिमडेगा की सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान पर पूरे राज्य की टकटकी लगी है। जगह जगह पर टीम की जीत के लिए प्रार्थना की जा रही है। लोग मन्नत मांग रहे हैं कि टीम को जीत मिले।