logo

नदी का जलस्तर बढ़ते ही लोग मछली पकड़ने और सेल्फी लेने पहुंचे, पुलिस ने खदेड़कर भगाया

नदी का जलस्तर बढ़ते ही लोग मछली पकड़ने और सेल्फी लेने पहुंचे, पुलिस ने खदेड़कर भगाया
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:

लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। यह देखने में जितना मनोरम लग रहा है, उससे भी ज्यादा यह लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस तूफान में भी लोग नदियों के किनारे एन्जॉय करने पहुंच रहे हैं। जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई नदी के किनारे तो कुछ लोग मछली पकड़ने और नदी किनारे सेल्फी लेने पहुंच गए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़कर भगाया।

कई लोगों को लगी लाठी
पुलिस ने लोगों को भगाना शुरू किया तो कई लोगों को लाठी भी खानी पड़ी। नदियों में पानी खतरे के निशान के ऊपर हो गया है। सोनारी दोमुहानी में लोग मछली पकड़ने नदी किनारे पहुंचे। हालांकि पुलिस तुरंत एक्शन में आई और लोगों को भगाया। थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।