logo

ऑक्सीजन सिलेंडर से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, रिफिलिंग के लिए आ रही थी रांची

ऑक्सीजन सिलेंडर से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, रिफिलिंग के लिए आ रही थी रांची
द फॉलोअप टीम, पलामू:

पिकअप वैन हादसे का शिकार हो गयी। ये गाड़ी पलामू के सतबरवा थानाक्षेत्र से ऑक्सीजन की रिफिलिंग के लिए रांची आ रही थी। रांची आने के दौरान लहलही गांव के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। 

ऑक्सीजन की सुरक्षा के लिए पुलिस
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सतबरवा थाना प्रभारी करमपाल नाग मौके पर पहुंचे और चालक को अस्पताल भेजकर ऑक्सीजन सिलेंडर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया।